- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- प्लांट में चोरी का गजब जुगाड़, शरीर पर 49 किलो तांबे का तार लपेटकर निकल रहे थे दो युवक, गार्ड ने पकड़ा Dheeraj Sharma Last updated: 2026/11/20 at 1:07 PM Dheeraj Sharma – Grand News
प्लांट में चोरी का गजब जुगाड़, शरीर पर 49 किलो तांबे का तार लपेटकर निकल रहे थे दो युवक, गार्ड ने पकड़ा Dheeraj Sharma Last updated: 2026/11/20 at 1:07 PM Dheeraj Sharma – Grand News

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बालको प्लांट से चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो युवकों ने करीब 49 किलो तांबे का तार अपने शरीर पर लपेट लिया और ऊपर से जैकेट पहनकर प्लांट से बाहर निकलने की कोशिश की। आरोपियों को लगा कि किसी को इसकी भनक नहीं लगेगी, लेकिन सुरक्षा गार्डों की सतर्कता से उनकी चोरी पकड़ी गई। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
शरीर पर लपेट लिया तांबे का तार
जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने पहले तांबे के केबल से प्लास्टिक की परत हटाई। इसके बाद तार को अलग-अलग कर कमर से लेकर छाती तक अपने शरीर पर लपेट लिया। ऊपर से कपड़े और जैकेट पहनकर तार छिपा लिया, ताकि सुरक्षा जांच के दौरान किसी को शक न हो।
शिफ्ट बदलने के दौरान निकलने की थी योजना
दोनों युवक रात में कर्मचारियों की शिफ्ट बदलने के समय का फायदा उठाकर प्रोजेक्ट गेट से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनकी असामान्य चाल-ढाल और गतिविधियों को देखकर सुरक्षा गार्डों को संदेह हुआ। तलाशी लेने पर शरीर में छिपाया गया तांबे का तार बरामद हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।
49.280 किलो तांबे का तार बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 49.280 किलो तांबे का तार बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 49,280 रुपये बताई गई है। इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल किए गए कटर और हैक्सॉ ब्लेड भी जब्त किए गए हैं।
कौन हैं गिरफ्तार आरोपी ?
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भीम मल्लाह (23), निवासी पथरी पारा और नरेश कुमार कंवर (21), निवासी भटगांव ऊपरपारा के रूप में हुई है। बालकोनगर पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)