- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में छत्तीसगढ़ का बढ़ा कद, नरेश ठाकुर और कोको पाढ़ी बने राष्ट्रीय सचिव
कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में छत्तीसगढ़ का बढ़ा कद, नरेश ठाकुर और कोको पाढ़ी बने राष्ट्रीय सचिव
1 day ago
75
0

Congress News : कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जिले के दो युवा नेताओं नरेश ठाकुर और कोको पाढ़ी को पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, नरेश ठाकुर को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है, जबकि कोको पाढ़ी को ओडिशा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से छत्तीसगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है।
नियुक्ति की खबर सामने आते ही समर्थकों ने देर रात आतिशबाजी कर जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी। इस नियुक्ति को छत्तीसगढ़, खासकर कांकेर जिले के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)