- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई इस्पात संयंत्र एससी-एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल बीएसपी टाउनशिप विभाग के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी एबी श्रीनिवास से मुलाकात कर डॉ. अंबेडकर प्रतिमा के सौंदर्यकरण कार्य को लेकर चर्चा की
भिलाई इस्पात संयंत्र एससी-एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल बीएसपी टाउनशिप विभाग के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी एबी श्रीनिवास से मुलाकात कर डॉ. अंबेडकर प्रतिमा के सौंदर्यकरण कार्य को लेकर चर्चा की

👉 • भिलाई इस्पात संयंत्र एससी-एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम मंडावी, महासचिव विजय कुमार रात्रे, उपाध्यक्ष कुमार भारद्वाज, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, संगठन सचिव परमेश्वर लाल कुर्रे, जोनल सचिव कालीदास बघेल और कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार ने टाउनशिप विभाग के मुख्य महाप्रबंधक [प्रभारी] ए बी श्रीनिवास से मुलाकात करते हुए…
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई इस्पात संयंत्र
भिलाई [29 अक्टूबर, 2026] : भिलाई इस्पात संयंत्र एस.सी./एस.टी. एम्पलाईज एसोसिएशन (पं. क्र-6976) के अध्यक्ष श्री कोमल प्रसाद की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधि मंडल टाउनशिप विभाग के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी श्री ए. बी. श्रीनिवास जी के साथ डॉ अम्बेडकर प्रतिमा के सौंदर्गीकरण के कार्य को लेकर बैठक हुई।
बैठक में श्री कोमल प्रसाद ने कहा कि डॉ अम्बेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण समारोह का भव्य आयोजन आगामी संविधान दिवस 26.11.2026 को होना निश्चित किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इनचार्ज होंगे। अतः सौंदर्याकरण के कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करवाई जाये। प्रतिमा के चारों ओर प्रकाश व्यवस्था करना, प्रतिमा के चारों ओर हरियाली एवं सौंदर्गीकरण हेतु बॉटल पाम ट्री की रोपाई करना, टाइल एवं ग्रेनाइट वगैरह लगाना, डॉ अम्बेडकर सास्कृतिक एवं खेल परिसर में प्रवेश द्वार एवं निकास द्वार का निर्माण करना, पानी की व्यवस्था करना जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य अभी भी बचे हुए हैं।
टाउनशिप विभाग के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी श्री ए. बी. श्रीनिवास जी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि आगामी दिनांक तक सभी कार्य पूर्ण कर लिये जायेंगे। प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य कार्य भी प्रबंधन के संज्ञान में है।
प्रतिनिधि मंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम मंडावी, महासचिव विजय कुमार रात्रे, उपाध्यक्ष कुमार भारद्वाज, वेद प्रकाश सूर्यवशी, संगठन सचिव परमेश्वर लाल कुर्रे, जोनल सचिव कालीदास बघेल, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार उपस्थित थे।

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)