- Home
- Chhattisgarh
- सुश्री अरात्रिका मुखर्जी ने नृत्यधाम कला समिति द्वारा आयोजित ऑल इंडिया फेस्टिवल एंड प्रतियोगिता में ‘अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस’ का खिताब जीता
सुश्री अरात्रिका मुखर्जी ने नृत्यधाम कला समिति द्वारा आयोजित ऑल इंडिया फेस्टिवल एंड प्रतियोगिता में ‘अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस’ का खिताब जीता
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
भिलाई [1 नवम्बर, 2026] : नृत्यधाम कला समिति 21वां ऑल इंडिया फेस्टिवल एंड कॉम्पिटिशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर आयोजित कर रहा है। नौ दिवसीय कला महोत्सव में भारतीय शास्त्रीय नृत्य की विविध विधाओं का संगम देखने को मिल रहा है।


आज कार्यक्रम के अंतिम दिन 1 नवंबर को अयप्पा मंदिर सेक्टर 2 भिलाई के ऑडिटोरियम में दूर सुंदर शहरों, राज्यों से पहुंचे कलाकारों ने अपनी अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं।
महोत्सव में कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम, कथक और मोहिनी अट्टम जैसी शास्त्रीय नृत्य शैलियों से भारतीय कला और संस्कृति की समृद्ध परंपरा को मानो मंच पर जीवंत सा कर दिया । कलाकारों ने भाव-भंगिमाओं, लय-ताल और नृत्य कौशल से दर्शकों का मन मोह लिया।
नौ दिवसीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु आज 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर शहर से सुश्री अरात्रिका मुखर्जी ने अपना बेस्ट देते हुए आज के कंपटीशन में अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस का खिताब जीता ,उन्हें जज एवं गुरुजनों में आदरणीय श्री कौशिक साव एवं श्री ऋषिकेश पोहनकर के द्वारा तृतीय स्थान प्रदान कर प्रशस्ति पत्र दिया गया!

आपको बता दे कि डॉ राखी राय जो नृत्यधाम कला समिति कि डायरेक्टर है वह विगत कई वर्षों से सिर्फ भिलाई छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि भारत और भारत से बाहर विदेशों में भी ऐसे विराट मंच युवा कलाकारों को देकर प्रतिभाओं को तराश कर सम्मानित कर उन्हें देश विदेश तक उनकी पहुंच बनाने में उन्हें और भी बड़े मंच प्रदान करने में सदैव अग्रणी रही है ,जो बेहद नेक एवं अनुकरणीय कार्य है !
सुश्री अरात्रिका मुखर्जी ने आज के अवार्ड को अपने गुरुजनों एवं अपने माता पिता के द्वारा दिए जा रहे अनवरत सानिध्य एवं आशीर्वाद को पाना बताया !
[ • ये जानकारी अमिताभ भट्टाचार्य ने ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ को दी. ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)