- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई इस्पात संयंत्र : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बीएसपी टाउनशिप के लिए बड़ी राहत, रिंटेशन स्कीम में लागू हुई संशोधित दरें
भिलाई इस्पात संयंत्र : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बीएसपी टाउनशिप के लिए बड़ी राहत, रिंटेशन स्कीम में लागू हुई संशोधित दरें

👉 • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय और दुर्ग सांसद विजय बघेल की पहल पर बीएसपी की रिंटेशन स्कीम में पुरानी दरें होंगी लागू और थर्ड पार्टी को भी मिलेगा लाभ. यह मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया गया, जल्द आयेगा आदेश
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई इस्पात संयंत्र
भिलाई [1 नवम्बर, 2026] : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भिलाईवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) की रिटेंशन स्कीम में लागू की गई संशोधित दरों को वापस लेकर पुरानी दरें बहाल करने पर सहमति बनी है। अब रिटेंशन स्कीम के मूल आवंटियों के साथ-साथ थर्ड पार्टी को भी पुरानी दर यानी 6 रुपये प्रति वर्गफीट के हिसाब से भुगतान करना होगा। इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी होने की बात कही गई है।

इस मामले को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमप्रकाश पाण्डेय और दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष प्रमुखता से उठाया। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में भिलाई की रिटेंशन स्कीम और थर्ड पार्टी से संबंधित दरों में किए गए संशोधन से उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुरानी दरें लागू करने के निर्देश दिए। चारों नगरीय निकायों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की गई। इसी दौरान बीएसपी की रिटेंशन स्कीम में बढ़ी हुई दरों का मुद्दा भी उठाया गया।
मुख्यमंत्री द्वारा पुरानी दरों को लागू करने के निर्देश दिए जाने के बाद अब संबंधित स्तर पर औपचारिक आदेश जारी होने की प्रतीक्षा है। आदेश जारी होने के बाद भिलाई के रिटेंशनधारियों और थर्ड पार्टी से जुड़े परिवारों को राहत मिलने का रास्ता साफ होगा।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)