- Home
- Chhattisgarh
- विशेष : दिवंगत गायक कलाकारों के निमित्त श्रद्धांजलि व सम्मान समारोह
विशेष : दिवंगत गायक कलाकारों के निमित्त श्रद्धांजलि व सम्मान समारोह

अहिवारा नगर [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : 30 दिसंबर को अहिवारा नगर में भिलाई व नंदिनी के कलाकारों द्वारा सामूहिक रुप से सांगीतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया जिसमें नगर के दो नायाब गायक कलाकारों, स्वर्गीय श्री रूपेश कुमार चौहान जी व मरहूम मोहम्मद कादिर कुरैशी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को सम्मान व सहायता राशि प्रदान की गई। इस कार्यक्रम का आरंभ माँ सरस्वती के तैल चित्र व दिवंगत कलाकारों के छवि पर भावपुष्प अर्पण कर हुआ। इस कार्यक्रम में भिलाई के विख्यात गायक कलाकार श्री जानकी रमैया जी, सुश्री रंभा मैडम जी व श्री प्रशांत देशपांडे जी ने नंदिनी के गायक कलाकारों, श्री राकेश सिन्हा, श्री विक्रम सिंह, श्री कमल साहू, श्री राकेश चौहान व श्री लक्ष्मण वानखेड़े, श्री महेंद्र बाफना, श्री कमलेश वर्मा के साथ सुमधुर प्रस्तुतियाँ दी।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसंदी पर नगर पालिका परिषद अहिवारा के अध्यक्ष माननीय श्री नटवर ताम्रकार जी विराजमान थे। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से रजिंदर सिंग जी, विद्यानंद कुशवाहा जी, सेमुअल स्टालिन जी, हेमंत जी, शंभू अन्ना जी, प्रेमदास मानिकपुरी जी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष माननीय श्री नटवर ताम्रकार जी का विशेष योगदान रहा। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्था व दोनों परिजनों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। साथ ही श्री साईं म्यूजिकल ग्रुप के कार्यक्रम संचालन समिति के सदस्यों ने स्वयं अंशदान कर व जन सहयोग से मिली दान राशि को दिवंगत कलाकारों के परिजनों को प्रदान किया। ज्ञातव्य हो कि श्री साईं म्यूजिकल ग्रुप के सदस्यों ने पिछले वर्ष भी दिवंगत कलाकारों के परिजनों को सिलाई मशीन व आर्थिक सहायता प्रदान की थी। इस कार्यक्रम के संयोजक श्री विक्रम सिंह, संरक्षकद्वय श्री बेनीराम वर्मा, श्री संजय शर्मा, अध्यक्ष श्री राकेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष श्री प्रशांत देशपाण्डे, सचिव श्री गोपाल विश्वास, कार्यकारिणी सदस्य श्री कमल साहू, श्री राकेश चौहान व श्री लक्ष्मण वानखेड़े ने अथक परिश्रम कर दिवंगत गायक कलाकारों के परिजनों के सम्मान व सहायतार्थ आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाया। मुख्य अतिथि महोदय जी ने भविष्य में इस प्रकार के लोकोपकारी आयोजन में अपने सहयोग की प्रतिबद्धता जाहिर की। देर रात तक चले इस कार्यक्रम का लोगों ने जहाँ भरपूर आनंद उठाया वहीं कुछ लोग इस कार्यक्रम में काफी भावुक भी दिखलाई पड़े। इस सफल आयोजन के लिए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष महोदय ने कार्यकारिणी समिति को बधाई देते हुए आभार प्रदर्शन किया।
▪️▪️▪️▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)