- Home
- Chhattisgarh
- भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 124वीं जयंती के तत्वावधान में ‘देश के संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार का हनन कर सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या’ पर चर्चा गोष्ठी एवं सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार विनोद साव और प्रगतिशील कवि शरद कोकास का सम्मान
भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 124वीं जयंती के तत्वावधान में ‘देश के संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार का हनन कर सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या’ पर चर्चा गोष्ठी एवं सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार विनोद साव और प्रगतिशील कवि शरद कोकास का सम्मान
छत्तीसगढ़ आसपास
भिलाई-दुर्ग
भिलाई [8 अक्टूबर, 2026] : ‘लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान’ के अध्यक्ष आरपी शर्मा ने बताया कि आगामी 11 अक्टूबर, 2026 को रुआबांधा स्थित जेपी प्रतिष्ठान एचएससीएल कॉलोनी में सुबह 11.00 बजे से ‘देश के संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार का हनन कर सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या’ विषय पर एक महत्वपूर्ण परिचर्चा का आयोजन किया गया है.
इस आयोजन के अतिथि वक्ता होंगे-
जेपी सेनानी रामगुलाल ठाकुर, शिक्षाविद् प्रो. डॉ. देवेंद्रनाथ शर्मा, कल्याण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय शर्मा, ‘सद्भावना दर्पण’ के संपादक साहित्यकार गिरीश पंकज और छत्तीसगढ़ शासन में पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कु रैशी.
इस अवसर पर जेपी प्रतिष्ठान द्वारा छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार विनोद साव और प्रगतिशील कवि शरद कोकास को विशेष सम्मान से सम्मानित किया जाएगा.

🙏
आप सादर आमंत्रित हैं
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)