- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- इंटरनेट बंद होने पर भी चलता था Bitchat, अब भारत में ऐप पर शिकंजा
इंटरनेट बंद होने पर भी चलता था Bitchat, अब भारत में ऐप पर शिकंजा

ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी का Bitchat ऐप भारत में अब Apple App Store पर उपलब्ध नहीं है। Apple ने बताया कि यह कार्रवाई इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) की मांग के बाद की गई और आदेश IT Act की धारा 69A के तहत आया।
Bitchat एक डिसेंट्रलाइज्ड मैसेजिंग ऐप है, जो मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट, फोन नंबर या केंद्रीय सर्वर के बिना आसपास के डिवाइसों के बीच Bluetooth mesh नेटवर्क के जरिए मैसेज भेज सकता है। यही तकनीक इसे इंटरनेट बंद होने की स्थिति में भी काम करने योग्य बनाती है।
इससे पहले जुलाई 2026 में दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान भी Bitchat चर्चा में आया था। तब भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने GitHub से इससे जुड़े रिपॉजिटरी हटाने को कहा था। सरकार की ओर से चिंता जताई गई थी कि ऐप की विकेंद्रीकृत तकनीक का इस्तेमाल कानून-व्यवस्था और निगरानी से बचने के लिए किया जा सकता है।
ताजा घटनाक्रम में Apple के साथ-साथ भारत में Google Play पर भी Bitchat की उपलब्धता प्रभावित हुई है। हालांकि, Apple के नोटिस में उस विशेष सामग्री या कानूनी आधार का विस्तृत विवरण नहीं दिया गया, जिसे भारत में अवैध बताया गया है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)